Type Here to Get Search Results !

चांचौड़ा थाना पुलिस ने भरण-पोषण के स्थाई वसूली वारंट में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार

 *गुना पुलिस का वारंटी धरपकड़ अभियान लगातार जारी*


चांचौड़ा थाना पुलिस ने भरण-पोषण के स्थाई वसूली वारंट में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा माननीय न्‍यायालय चांचौड़ा के भरण-पोषण के स्थाई वसूली वारंट में लंबे समय से फरार वारंटी  गिरफ्तार किया गया है ।


               उल्‍लेखनीय है कि आरोपी बृजमोहन पुत्र मांगीलाल लोधा निवासी ग्राम पेंची के विरूद्ध उसकी पत्नि की ओर से माननीय  न्‍यायालय चांचौड़ा में भरण-पोषण हेतु प्रकरण दाखिल कराया गया था, जिसमें माननीय न्‍यायालय चांचौड़ा द्वारा बृजमोहन लोधा को अपनी पत्नि के लिये भरण-पोषण हेतु 2000 रुपए प्रतिमाह राशि निर्धारित की गई थी, लेकिन उसकी ओर से भरण पोषण की राशि अदा नहीं किये जाने पर भरण पोषण की राशि 48,000/-रूपये आदायगी हेतु माननीय न्‍यायालय चांचौड़ा से न्‍यायालयीन प्रकरण क्रमांक 29/16 में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को स्थाई वसूली वारंट जारी किया गया । चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा वारंटी बृजमोहन लोधा की निरंतर तलाश की गई और उसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 26 सितंबर 2026 को मुखबिर से प्राप्‍त सूचना पर त्‍वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर भरण-पोषण के उक्‍त स्थाई वसूली वारंट में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी बृजमोहन पुत्र मांगीलाल लोधा निवासी ग्राम पेंची थाना चांचौड़ा जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । 


               चांचौड़ा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजोरिया के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि बृजेश देवरिया, सउनि अरूण सिहं भदौरिया, महिला आरक्षक सोनू डाबर एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक व आरक्षक अभय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.