Type Here to Get Search Results !

योजना तथा वास्तुकला से अभिकल्पित प्रधान डाकघर गुना के नवीनीकृत भवन का संचार मंत्री सिंधिया करेंगे लोकार्पण

 योजना तथा वास्तुकला से अभिकल्पित प्रधान डाकघर गुना  के नवीनीकृत भवन का संचार मंत्री सिंधिया  करेंगे लोकार्पण 



गुना | नवीनीकृत प्रधान डाकघर गुना का लोकार्पण संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य जी सिंधिया द्वारा दिनांक 17- सितम्बर 26 गुरुवार को शाम 5 बजे किया जायेगा | 


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अधीक्षक डाकघर गुना श्री ओपी चतुर्वेदी ने बताया की भारत सरकार के योजना तथा वास्तुकला से अभिकल्पित प्रधान डाकघर गुना में नवीनीकृत बिल्डिंग का लोकार्पण संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य जी सिंधिया के द्वारा दिनांक 17- सितम्बर 26 गुरुवार को शाम 5 बजे किया जायेगा |


भारत  सरकार की डाकघर आधुनिकीकरण की महत्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत स्कूल ऑफ प्लानिंग एण्ड  आर्किटेक्चर नई दिल्ली के डिजाइन संबंधी दिशा.निर्देशों के अनुरूप गुना प्रधान डाकघर के कायाकल्प लुक एंड फील इम्प्रूवमेंट का कार्य पूर्ण किया  गया है । गुना  की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुये डाकघर भवन को आधुनिक आकर्षक एवं नागरिक केंद्रित स्वरूप प्रदान किया गया है । सौंदर्यीकृत प्रधान डाकघर का उद्घाटन माननीय केन्द्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य  सिंधिया जी के कर कमलों के द्वारा दिनांक 17-09-26 को अपरान्ह 17 बजे किया जायेगा । 

एसपीए के डिजाइन संबंधी दिशा निर्देशों के अनुरूप डाकघर भवन के बाहरी एवं आंतरिक स्वरूप को आधुनिक एवं आकर्षक बनाया गया है । इसमें नागरिकों को सुविधाएँ,सुगम आवागमन एवं बेहतर कार्य प्रवाह तथा आधुनिक सेवा अनुभव को विशेष प्राथमिकता दी गई है । प्रमुख रूप से "जन सेवा कनेक्ट " एक बहुउद्देशीय नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से आम जनता को डाक विभाग की सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की परिकल्पना है । यह युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम नागरिकों के लिये उपयोगी होगा । डाकघर भवन के बाहरी हिस्से का आधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप स्पष्ट एवं सुव्यवस्थित साईनेज सुव्यवस्थित,सुविधाजनक एवं बेहतर प्रवेश व्यवस्था, सुव्यवस्थित एवं आरामदायक ग्राहक  प्रतीक्षा हॉल आधुनिक सेवा काउंटर, बेहतर प्रकाश व्यवस्था एवं आंतरिक वातावरण , दिव्यांगजनों के लिये बाधामुक्त पहुँच, डिजिटल एवं आधुनिक डाक सेवाओं के अनुरूप सुव्यवस्थित सर्विस जोन्स भवन परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण नागरिकों के लिये स्वच्छ,  सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक सेवा वातावरण प्रदान किया गया है । 

गुना प्रधान डाकघर का आधुनिकीकरण केवल भवन के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि डाकघर को आधुनिक एवं नागरिक केंद्रित जनसेवा केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है । आधुनिक सुविधाओं एवं  बेहतर सेवा वातावरण के माध्यम से नागरिकों को स्पीड पोस्ट, बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, आधार, पार्सल, पासपोर्ट तथा अन्य डाक एवं वित्तीय सेवायें अधिक सुविधाजनक ढंग से उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है । कल के इस लोकार्पण  कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत गुना विधायक श्री पन्नालाल शाक्य , जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरविन्द धाकड़, नगर पालिका की अध्यक्षा श्रीमती सविता अरविन्द गुप्ता एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया , मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल मध्य प्रदेश परिमंडल भोपाल श्री विनीत माथुर, निदेशक डाक सेवाएँ भोपाल श्री आर एस रघुवंशी , सहायक निदेशक श्री एस के पांडे एवं श्री नरेन्द्र सविता, अधीक्षक डाकघर गुना श्री ओ पी चतुर्वेदी के साथ साथ  डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण, एवं शहर के जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे ।अधीक्षक डाकघर गुना श्री ओपी चतुर्वेदी  ने गुना शहर की सभी जनता से डाकघर की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ लेने की अपील की हें |

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.