*सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों के लिए देवदूत बने डायल-112 जवान*
म्याना थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हुए दोनों व्यक्तियों को एफआरव्ही वाहन से पहुंचाया जिला अस्पताल
गुना पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए डायल-112 सेवा के माध्यम से लगातार तत्परता से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में म्याना थाना क्षेत्र अंतर्गत अगरा गांव के पास मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए दो व्यक्तियों को डायल-112 के जवानों ने तत्काल सहायता पहुंचाते हुए एफआरव्ही वाहन से जिला अस्पताल गुना पहुंचाया।
दिनांक 19 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 01 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि म्याना थाना क्षेत्र के अगरा गांव के पास मोटरसाइकिल से गिरने के कारण दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं तथा उन्हें पुलिस सहायता एवं उपचार की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही म्याना थाना क्षेत्र में तैनात एफआरव्ही-07 को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। एफआरव्ही स्टाफ प्रधान आरक्षक आनंद जाटव एवं पायलट अनवर खान ने तत्परता से घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल दोनों व्यक्तियों को देखा और बिना समय गंवाए उन्हें एफआरव्ही वाहन की सहायता से जिला अस्पताल गुना पहुंचाकर उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया।
