Type Here to Get Search Results !

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत हॉकी मैच का किया आयोजन

 सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत हॉकी मैच का किया आयोजन


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी गुना ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत फिट इंडिया खेल सत्र के तहत दिनांक 28 से 30 सितम्बर 2026 तक मैराथन, हॉकी एवं बास्केटबॉल खेलों के मैच आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 29 सितम्बर 2026 को सायं 5 बजे संजय गांधी खेल परिसर स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर बालक एवं बालिका वर्ग में हॉकी के मैत्री मैच का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट हॉकी खेल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सुनीता कंवर, खेल विभाग द्वारा श्री शरद शर्मा, सह सचिव, जिला हॉकी संघ को खिलाड़ियों से परिचय कराया गया। इसके उपरांत हॉकी के मैत्री मैच प्रारंभ हुए। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल भावना का परिचय दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.