श्रीश्री शिवमहापुराण में भगवान शिव पार्वती जी के विवाह उत्सव
राधौगढ़ नगर में राधौगढ़ वासियों के सहयोग से श्री मंसापूर्ण गणेश मन्दिर रामनगर रोड़ पर कथा का आयोजन किया जा रहा है।
बाल व्यास शिवम तिवारी जी महाराज के द्वारा कथा का वर्णन किया जा रहा है, 8 सितम्बर प्रारंभ होकर 14 सितम्बर तक जारी रहेगी।
कथा में शिवम तिवारी महाराज द्वारा शिव पार्वती विवाह की कथा का वर्णन किया गया। साथ ही पतिव्रत धर्म का वर्णन किया गया।
प्रतिदिन कथा 2 से 5 बजे तक चल रही है। 14 सितम्बर को शिवमहापुराण का समापन होगा तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा।
