सिरसी थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म के प्रकरण में पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही
*नाबालिग के अपहरण और उससे दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाए*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं एवं नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में सिरसी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह गौर और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण और उससे दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए नाबालिग के अपहरण और उससे दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिए हैं ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 11 जून 2026 को मृगवास थाने पर एक पिता द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के दिनांक 21 मई 2026 से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । मामले में पुलिस द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 41/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अपहृता की तलाश प्रारंभ की गई ।
सिरसी थाना पुलिस द्वारा अपहृत किशोरी की निरन्तर तलाश की गई । इस हेतु पुलिस ने अपना मुखविर तंत्र सुदृढ़ किया साथ ही सतत तकनीकी विश्लेषण कर सभी संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन की गई । इसमें पुलिस की सक्रियता के परिणाम स्वरूप दिनांक 16 सितंबर 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर किशोरी के संबंध में मुखबिर सूचना पर पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए अंततः अपहृत किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया । दस्तयाबी उपरांत पीड़िता ने अपने बयान में आरोपी अनिल भिलाला निवासी ग्राम खिरिया थाना सिरसी के द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर जाना और उसके साथ कई बार गलत काम करना बताया । साथ ही इससे पूर्व प्रकाश भिलाला के द्वारा भी उससे कई बार गलत काम करना बताया, पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपीगण अनिल भिलाला एवं प्रकाश भिलाला के विरुद्ध प्रकरण में धारा 64(2)(m), 87 बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर दिनांक 16 सितंबर 2026 को ही आरोपी अनिल उर्फ मुनेश पुत्र मेहर सिंह भिलाला उम्र 21 साल निवासी ग्राम खिरिया थाना सिरसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था ।
प्रकरण में फरार शेष आरोपी प्रकाश भिलाला की सरगर्मी से तलाश की गई, जिसके क्रम में गत दिनांक 18 सितंबर 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर सिरसी थाना पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार आरोपी प्रकाश पुत्र मगन सिंह भिलाला उम्र 23 साल निवासी ग्राम गडरिया कोंडर थाना सिरसी जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत उसे आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
सिरसी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह गौर, उपनिरीक्षक गुणसागर मीना, प्रधान आरक्षक लालाराम शर्मा, प्रधान आरक्षक विजय सिहं परिहार, आरक्षक रविंद्र पाल, आरक्षक राजू पाल, आरक्षक राहुल रघुवंशी, आरक्षक भूर सिंह, आरक्षक दीपक दांगी, महिला आरक्षक सीमा कुशवाह, महिला आरक्षक पूनम रघुवंशी (थाना म्याना) एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक भूपेंद्र खटीक व आरक्षक अभय रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है ।
