Type Here to Get Search Results !

आंगनबाड़ी केंद्र पर मनाया पोषण माह

 आंगनबाड़ी केंद्र पर मनाया पोषण माह



गुना 


महिला एवं बाल विकास विभाग गुना द्वारा पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शहरी परियोजना के बूढ़े बालाजी सेक्टर में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती प्रांत की संस्था द्वारा भी कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दर्ज कराई गई।


शहरी परियोजना के बूढ़े बालाजी सेक्टर के हरिपुर रोड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषित आहार के संबंध में जानकारी दी गई।


इस दौरान शहरी परियोजना की सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती रचना शर्मा ने उपस्थित गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पूर्ण आहार लेने के लिए समझाइश दी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार कुपोषण को जड़ से समाप्त करने के लिए विशेष अभियान चला रही है, जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को हरे, पीले और सफेद रंग के पौष्टिक खाद्य पदार्थों के सेवन के बारे में भी जानकारी दी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.