Type Here to Get Search Results !

साक्षरता पखवाड़े का हुआ समापन

 साक्षरता पखवाड़े का हुआ समापन


गुना 

  राज्य साक्षरता केंद्र से प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में 01 सितम्बर से 14 सितम्बर 2026 तक साक्षरता पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तथा संस्थाओं में साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें साक्षरता रैली, वाद-विवाद, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी सहित अन्य कार्यक्रम शामिल रहे।

साक्षरता पखवाड़े का समापन समारोह हिलगना स्थित राइजिंग कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर समाज से अशिक्षा दूर करने तथा प्रत्येक व्यक्ति को साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में नवसाक्षरों को अंक सूचियों का वितरण किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अक्षर साथियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्री आशीष तिवारी, विकासखंड सह समन्वयक श्री राम अवतार रघुवंशी, संकुल सह समन्वयक श्री दिनेश शर्मा, विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती शिखा चौहान सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.