Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर के नवाचार को मिली राष्ट्रीय पहचान: ‘मोबाइल कोर्ट’ को प्रतिष्ठित SKOCH Award

 कलेक्टर के नवाचार को मिली राष्ट्रीय पहचान: ‘मोबाइल कोर्ट’ को प्रतिष्ठित SKOCH Award

भूमि विवादों के त्वरित निराकरण की पहल को 109वें SKOCH Summit में ‘Foundation of Inclusive Growth’ श्रेणी में सम्मान

एसडीएम श्री अमित सोनी और तहसीलदार श्री देवदत्त गोलिया ने ग्रहण किया SKOCH Award


गुना 

जिला प्रशासन गुना के राजस्व विभाग के नवाचार ‘मोबाइल कोर्ट’ को नई दिल्ली में आयोजित 109वें SKOCH Summit 2026 में ‘Foundation of Inclusive Growth’ श्रेणी के अंतर्गत प्रतिष्ठित SKOCH Award से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल को प्रदान किया गया, जिसे उनकी ओर से एसडीएम श्री अमित सोनी एवं तहसीलदार श्री देवदत्त गोलिया ने नई दिल्ली में शनिवार को ग्रहण किया। राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान जिला प्रशासन गुना की नवाचार आधारित एवं नागरिक-केंद्रित कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

आमजन के द्वार पहुंचकर भूमि विवादों का निराकरण

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में संचालित ‘मोबाइल कोर्ट’ पहल का उद्देश्य प्रशासन को आमजन के द्वार तक पहुंचाकर भूमि संबंधी मामलों एवं विवादों का मौके पर ही त्वरित निराकरण करना है। इस पहल के माध्यम से अब तक लगभग 424 से ज़्यादा मामलों में  निराकरण किया जा चुका है। लंबे समय से लंबित विवादों को पक्षकारों की आपसी सहमति से सुलझाने की दिशा में भी पहल के माध्यम से प्रभावी प्रयास किए गए हैं।

समयबद्ध निराकरण से आमजन को मिली सुविधा

‘मोबाइल कोर्ट’ के माध्यम से राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण किया जाता है। इससे आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालय आने की आवश्यकता कम हुई है और प्रशासनिक सेवाएं अधिक सुगम एवं सुलभ बनी हैं। समयबद्ध निराकरण से भूमि संबंधी विवादों में कमी लाने तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायता मिली है।

नवाचार आधारित सुशासन को राष्ट्रीय पहचान

SKOCH Award से सम्मानित होना जिला प्रशासन गुना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सम्मान नागरिकों तक प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, नवाचार के माध्यम से समस्याओं के समाधान तथा नागरिक-केंद्रित सुशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान को दर्शाता है। जिला प्रशासन द्वारा जनसेवा को अधिक प्रभावी, सुगम एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.