*अवैध शराब के विरुद्ध गुना पुलिस की निरंतर कार्यवाही*
*कैंट थाना पुलिस ने 61 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित महिला को किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं, कारोबारियों, तस्करों आदि के विरूद्ध सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए हाथभट्टी की निर्मित अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला आरोपिया को गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 02 अक्टूबर 2026 की शाम कैंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पटेलनगर में एक महिला अवैध रुप से कच्ची शराब बेच रही है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कैंट थाने से पुलिस की टीम मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंची और घेराबंदी कर उक्त संदिग्ध महिला को पकड़ लिया गया । पूछताछ में महिला ने अपना नाम श्रीबाई पत्नी मुक्की पारदी, निवासी पटेलनगर कैंट बताया । पुलिस टीम द्वारा मौके पर चेक करने पर एक बोरे में एक-एक लीटर की कुल 61 थैलियां रखी मिलीं । थैलियों की जांच करने पर उनमें हाथ भट्टी से निर्मित कुल 61 लीटर अवैध कच्ची शराब पाई गई । पुलिस द्वारा अवैध शराब को विधिवत जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया एवं उसके विरुद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 882/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
केंट थाना पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, सउनि बलवीर सिंह, प्रधान आरक्षक गौरीशंकर सांसी, प्रधान आरक्षक चालक गौरव शर्मा एवं महिला आरक्षक ज्योति रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।
