गांधी जयंती पर जिला चिकित्सालय में स्वच्छता का संकल्प
सीएमएचओ सहित वार्ड प्रभारियों ने किया श्रमदान, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का दिया संदेश
गांधी जयंती पर जिला चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिवर के मार्गदर्शन में 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जिला चिकित्सालय गुना में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर सहित समस्त वार्ड प्रभारियों एवं चिकित्सालय स्टाफ ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। सभी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए चिकित्सालय परिसर को स्वच्छ रखने, गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छता के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
