आज पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति भाषण कार्यक्रम संपन्न
गुना
युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित मेरा युवा भारत केंद्र गुना द्वारा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुना में आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर प्रभात चौधरी रहे तथा विशेष अतिथि के रूप में शिवम दिक्षित,डॉ आनंद नामदेव रहे एवं भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका एनसीसी जिला अधिकारी डॉ मनोज भिरोरिया,रासेयों कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सोनू जैन, श्रीमती सोनिया गोयल,डॉ प्रवीन चौधरी रहे जिसमें विभिन्न युवा प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया तथा नशे से संबंधित अपने-अपने विचार प्रकट किया जिसमें प्रथम स्थान मोनिका कुशवाह,द्वितीय रचना पटेल तथा साक्षी सिकरवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया गया अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए अतिथि उद्बोधन में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया एवं नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा अपने करियर के प्रति ध्यान आकर्षित करने हेतु अनुरोध किया गया! साथ ही 17 सितम्बर2026 से 17 अक्टूबर 2027 तक चलाए गए सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम के अंत में युवाओं को नशा मुक्त रहने हेतु मेडिटेशन कराया गया एवं अंत में नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक राजपाल प्रजापति द्वारा किया गया एवं आभार संदीप मेहरा ने माना कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के कैंडिडेट्स का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार भी कराया गया एवं लगभग 100 प्रतिभागी उपस्थित रहे
