गुलाबगंज में अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, अवैध चबूतरे एवं अन्य अतिक्रमण हटाए
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में शहर में स्वच्छता एवं सार्वजनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कैंट गुलाबगंज स्थित वार्ड क्रमांक 32 में प्रशासन एवं नगर पालिका अमले द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए घरों के बाहर सड़क एवं नालियों पर बनाए गए अवैध चबूतरों तथा अन्य प्रकार के अतिक्रमण को तत्काल जेसीबी की मदद से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान 21 अतिक्रमण हटाए गए तथा 1000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। साथ ही कुछ अतिक्रमणकर्ताओं को चेतावनी दी गई तथा कुछ को नोटिस भी जारी किए गए।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि स्वच्छता एवं सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही अथवा अतिक्रमण पाए जाने पर मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सुमन, डिप्टी कलेक्टर श्री दिव्यांशु शिवहरे, सीएमओ श्री शैलेश अवस्थी, सहित अन्य अधिकारी, नगर पालिका का अमला एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।
