Type Here to Get Search Results !

खण्डवा में कोरोना संक्रमित को पुलिस द्वारा पीटने का मामला

 

खण्डवा में कोरोना संक्रमित को पुलिस द्वारा पीटने का मामला
 

पुलिस ने संक्रमित को बेरहमी से पीटा
रहम की भीख मांग रहे माता-पिता पर बरसाई लाठियां

खण्डवा जिले में पुलिस का बर्बर चेहरा सामने आया है। पुलिस ने कोरोना मरीज़ और उसके परिजनों को लाठियों से बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद छैगांवमाखन थाने के टीआई गणपत कनेल व आरक्षक आकाश को लाइन अटैच किया गया है। बताया गया है कि सिरसौद बंजारी गांव के ललित पटेल की कोरोना रिपोर्ट 11 अप्रैल को पाॅज़िटिव आई। बीते रविवार दोपहर डाॅ. पूर्वा कुशवाहा, आशा कार्यकर्ता जशोेदाबाई अन्य स्टाॅफ के साथ ललित को लेने घर पहुंचे। ललित की मां लक्ष्मीबाई ने कहा हम घर में ही आइसोलेट कर लेगें। इस बात को लेकर लक्ष्मीबाई व स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच विवाद व मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने ललित को खींचकर बाहर निकाला और पीटना शुरू कर दिया। माता-पिता और बहन बचाने आये, तो उन्हें भी लाठियों से पीटा। वे रहम की भीख मांगते रहे। इसके बाद पुलिस ने ललित, उसके पिता श्रीराम, मां लक्ष्मीबाई और बहन रानू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इन्हें एक छात्रावास में आइसोलेट किया गया है। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम का आरोप है कि ललित के परिजन ने हमें बंधक बनाकर मारपीट की। इस मामले में आयोग ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खण्डवा से तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है।



 Source=https://pradeshlive.com/news.php?id=police-beaten-case-of-corona-infected-in-khandwa-293371

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.