Type Here to Get Search Results !

ऐली को ‎मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

मुंबई। स्टॉकहोम सिटी फिल्म फेस्टिवल में शार्ट फिल्म 'विद यू' में अपनी भूमिका के लिए अभिनेत्री एली अवराम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। वह कहती हैं, "मैं इसके लिए बहुत रोमांचित और आभारी हूं। हम सबने इस प्रोजेक्ट में पूरे दिल से काम किया था और अब इस फिल्म को एक प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में प्रतिक्रिया मिलने से मुझे बहुत खुशी हुई है। मैं हम सभी के लिए बहुत खुश हूं, मेरे निर्देशक पेपे सेगुरा के लिए आभारी हूं और विशेष तौर से इस तथ्य के लिए कि इस तरह की कहानी को देखा और सराहा जा रहा है।" फिल्म की शूटिंग की प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए, वह कहती है, "मैंने फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई से स्टॉकहोम के लिए उड़ान भरी, क्योंकि मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी, जो महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में लोगों को जागरूक करती हो। जो भी इस फिल्म का हिस्सा हैं उन्हें महत्वपूर्ण लगता है कि अंधेरे में रोशनी होनी चाहिए क्योंकि हम सभी को ताकत खोजने और चीजों को बदलने में सक्षम होने की जरूरत है। मेरा, लिली के चरित्र में कदम रखना भावनात्मक रूप से कठिन था लेकिन मेरा मानना है कि मैं चुनौतियों से प्यार करती हूं क्योंकि यह एक अभिनेता के रूप में आपका विकास करती हैं। बता दें ‎कि यह शार्ट फिल्म मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, यौन शोषण और बचपन के आघात के सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषय पर आधारित है।

Source=https://pradeshlive.com/news.php?id=ellie-received-best-actress-award-296221

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.