Type Here to Get Search Results !

सुपर हीरो की तरह उड़कर दुश्मन के जहाज पर पहुंचे सैनिक

 

लंदन । ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने समुद्र में पहली बार जेट सूट पहने सैनिकों के जरिए टेस्ट ऑपरेशन किया। इसमें 42 कमांडो स्पीड बोट से सुपर हीरो की तरह उड़कर बड़े जहाज पर पहुंचे और उसे कब्जे में ले लिया। ऐसे अभियान को विजिट, बोर्ड, सर्च एंड सीजर कहा जाता है, जो काफी खतरनाक माना जाता है। ऐसे ऑपरेशन हेलीकॉप्टर से होते हैं, पर जेट सूट आने से सैनिक चारों दिशा से हमला कर सकते हैं। यह जेट सूट मार्वल कॉमिक्स सीरीज के आयरन मैन के आर्मर सूट की तरह है। इसे एयरोनॉटिक्स कंपनी ग्रेविटी इंडस्ट्रीज ने बनाया है। इसमें खास तरह का फ्लाइट सिस्टम और 5 गैस टर्बाइन इंजन लगे हैं। इन्हें हाथों और पीठ पर लगाया जाता है। यह 1,000 हॉर्सपावर के इंजन से उड़ान भरता है। करीब 140 किलो के इस सूट में जेट ए-1 केरोसीन या प्रीमियम डीजल का इस्तेमाल होता है।

Source=https://pradeshlive.com/news.php?id=soldiers-arrived-on-enemy-ship-after-flying-like-superhero-296220


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.