Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान ने गुलमोहर का पौधा लगाया

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में गुलमोहर का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के पालन में प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं। गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना गया है। गुलमोहर की सुव्यवस्थित हरे रंग की फर्न जैसी झिलमिलाती पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। गर्मी के दिनों में गुलमोहर पत्तियों की जगह फूलों से लदा रहता है। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है।

source=https://pradeshlive.com/news.php?id=chief-minister-chouhan-planted-a-sapling-of-gulmohar-300295

    

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.