Type Here to Get Search Results !

साऊथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की हिट फिल्म का हिंदी रीमेक बनने को तैयार कार्तिक आर्यन


मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उन्होंने हाल में पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में डायरेक्टर रोहित धवन के साथ बैठे हुए हैं। खबर के अनुसार कार्तिक आर्यन ने साऊथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की हिट फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलु के हिंदी रीमेक के लिए डायरेक्टर रोहित धवन के साथ हाथ मिलाया है। अलु वैकुंठपुरमुलु’ पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में थी। फिल्म को ऑडियंस के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी सराहा है। 
कार्तिक आर्यन फिल्म के लिए शूटिंग शुरू करने वाले हैं। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए इसका खुलासा किया है।इसका टाइटल ‘शहजादा’ हो सकता है।रोहित धवन ने आखिरी बार ‘ढिशूम’ का डायरेक्शन किया था जिसमें उनके भाई वरुण धवन और जॉन अब्राहम थे। कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म ‘फ्रेडी’ की शूटिंग कर रहे हैं।उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया है।फ्रेडी’ के अलावा उन्होंने ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग भी शुरू की है।फिल्म की शूटिंग पिछले साल लखनऊ में शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना के चलते इसकी शूटिंग को रोक दिया गया था। इस साल मार्च में फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू हुई थी, लेकिन कार्तिक को कारोना संक्रमण होने की वजह से शूटिंग को फिर से रोक दिया गया था और इसके कोरोना की दूसरी लहर आ गई थी। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.