Type Here to Get Search Results !

कटरीना 'टाइगर 3' के लिए बहा रही जमकर पशीना, डांस अभ्यास की दिखाई झलक


मुंबई । बॉलीवुड अदाकारा कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म 'टाइगर 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके लिए वह काफी पशीना बहा रही हैं और इसका प्रमाण उनका सोशल मीडिया अकाउंट है। हाल ही में उन्‍होंने प्रशंसकों को तुर्की में अपने डांस रिहर्सल की झलक दिखाई। फिल्‍म की शूटिंग तुर्की में चल रही है। वाइट टॉप और ब्‍लैक पैंट में वह डांस स्‍टेप करती दिख रही हैं। इस पर उन्‍होंने कैप्‍शन दिया, 'हम तुर्की में भी डांस करने के लिए जगह ढूंढ लेते हैं।' कटरीना रूस में 'टाइगर 3' का शेड्यूल पूरा होने के बाद फिल्‍म के अभिनेता सलमान खान और बाकी टीम के साथ हाल ही में तुर्की गई थीं। ऐक्‍टर्स की तस्‍वीर भी सामने आई थी जब उन्‍होंने तुर्की के कल्‍चर और टूरिजम मिनिस्‍टर से मुलाकात की थी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐक्‍टर्स पॉप्‍युलर फ्रैंचाइज के तीसरे पार्ट के लिए एक लार्जर दैन लाइफ सॉन्‍ग शूट करेंगे। यह गाना 'स्‍वैग से स्‍वागत' से भी बड़ा होगा। बताया जा रहा है कि यह गाना फिल्‍म के आखिर में दिखाया जाएगा। बता दें, 'टाइगर 3' का डायरेक्‍शन मनीष शर्मा कर रहे हैं। फिल्‍म में इमरान हाशमी विलन के रोल में दिखेंगे। कहा जा रहा है कि वह फिल्‍म में आईएसआई एजेंट के रोल में दिखेंगे। वह भी तुर्की में हैं और फिल्‍म के लिए तैयारियां कर रहे हैं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.