Type Here to Get Search Results !

फाइटर' के लिए रितिक रोशन ने बनाई है जबरदस्त बॉडी


मुंबई । बॉलिवुड अभिनेता रितिक रोशन की देहयष्टि किसी रोमन देवता के समान है और वे चुनिंदा फिल्में करते हैं। यही कारण है कि उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आती है। रितिक की ऐक्टिंग के साथ ही उनकी फिजिक और डांस के सभी मुरीद हैं। अब रितिक अपनी अगली फिल्म 'फाइटर' की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने इस एक्शन फिल्म के लिए गजब की बॉडी बनाई है। सोशल मीडिया पर रितिक की कुछ हालिया तस्वीरों से इसका पता चलता है।
रितिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी गजब की बॉडी दिखाई दे रही है। रितिक इस फोटो में अपनी बाइसेप्स दिखा रहे हैं जिसका साइज एकदम हैरान कर देने वाला है। रितिक ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'बोलो बॉलिवुड बाइसेप्स की जय।' रितिक के फैन्स भी उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले रितिक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'रेडी फॉर ऐक्शन' और 'हां, आगे बढ़ो और मुझे पंच मारो।' बता दें कि पिछली बार रितिक रोशन सुपरहिट ऐक्शन फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। इस फिल्म में रितिक के साथ टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। 'फाइटर' भी एक एरियर वॉर ऐक्शन फिल्म है और इसमें रितिक के साथ पहली बार दीपिका पादुकोण बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं।
 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.