Type Here to Get Search Results !

गौशाला में गौ माता का श्रृंगार कर गुड़ एवं चारा खिला कर गौ माता की पूजा अर्चना की।

 


सारंगपुर।। राष्ट्रीय गौ सेवा संघ जिला राजगढ़ के तत्वाधान में गोपाष्टमी के पर्व पर शुक्रवार को गांव मऊ मां दुर्गा गौशाला में दीपावली मिलन समारोह के साथ जिले के अन्य गौ सेवकों  का सम्मान के साथ गौशाला में गौ माता का श्रंगार कर गुड़ एवं चारा खिला कर गौ माता की पूजा अर्चना कर दीपावली मिलन समारोह मनाया गया इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत विशेष अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल तिवारी भाजपा  किसान संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश पुरोहित किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नाथू सिंह तोमर भाजपा गुलावता ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सतीश बेस प्रमोद सोनी मांगीलाल सेठ उमराव सिंह प्रधान फतेह सिंह राजपूत यशवंत माली सहित अतिथियों का गौ सेवकों मां दुर्गा गौशाला अध्यक्ष कुमेर सिंह दायमा श्याम राजपूत  ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष गोपाल सेन मनोज शर्मा कोषाध्यक्ष महेश जाट लखन परमार गब्बर परमार समंदर सिंह राजपूत संजू परमार कांतिलाल खाती के द्वारा अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया इस दौरान सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा जिले के गांव गांव से आए गो सेवकों शीतला माता गौशाला समिति पुरानी पचोर ,कुरावर, पानिया,तलेन, उदनखेड़ी , सारंगपुर ,आसारेटा, निपानिया गडी, सुल्तानिया सहित अन्य गांव के गौ सेवकों का सम्मान किया गया इस दौरान सतीश बेस अंशुल तिवारी सहित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि हम बदलेंगे युग बदलेगा के साथ अच्छे कार्य करते रहना चाहिए तथा कहीं भी किसी घटना दुर्घटना के दौरान इन गो भक्तों के द्वारा जो गौ माता का इलाज अपने कार्य को छोड़कर के करते हैं उनकी प्रशंसा करने की आवश्यकता नहीं है समाज में अच्छा कार्य होता है तो उनकी प्रशंसा होती है तथा हर घर गौ मता का पालन होना चाहिए क्योंकि गौ माता के अंदर 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है और इनकी सेवा करने से हमें पुण्य  लाभ मिलता है इस दौरान राजेंद्र सिंह राजपूत मनोहर सिंह परमार सुनील शर्मा महेश गब्बर जगदीश दरबार अर्जुन राजपूत गगन शर्मा बबलू पंडित संजू गुप्ता संतोष पंडित ओम राजपूत दुर्गेश पहाड़ी रघुराज सोलंकी सहित अन्य लोग मौजूद थे 




    

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.