Type Here to Get Search Results !

गढ़कालिका मंदिर पर आज वागर्चन किया जायेगाj

 


संवाददाता हरपाल सिंह उज्जैन

उज्जैन 12 नवम्बर। अखिल भारतीय कालिदास समारोह के क्रम में महाकवि की आराध्या गढ़कालिका देवी का पूजन एवं स्तोत्र पाठ शनिवार को प्रातः 10 बजे गढ़कालिका मंदिर पर होगा। संत सुंदरदास सेवा संस्थान तथा युग निर्माण समिति उज्जैन के सहकार से आयोजित इस कार्यक्रम में विक्रम विवि के पूर्व कुलपति प्रो. बालकृष्ण शर्मा, महाकालेश्वर वैदिक विवि के आचार्य डॉ.पीयूष त्रिपाठी, डॉ.रमेश शुक्ल, महर्षि पाणिनि संस्कृत वैदिक विवि के विभागाध्यक्ष डॉ.तुलसीदास परौहा, श्री मोहन खंडेलवाल, श्री विनोद काबरा, कालिदास संस्कृत अकादमी के डॉ.सन्तोष पण्ड्या, डॉ.योगेश्वरी फिरोजिया, श्री अनिल बारोड आदि सम्मिलित रहेंगे।



    

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.