आगर-मालवा, 12 नवम्बर/ आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत तहसील विधिक सेवा समिति आगर द्वारा गुरूवार को नेहरू महाविद्यालय आगर में विधिक जागरूकता व सहायता शिविर आयोजित किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री प्रीति अग्रवाल द्वारा शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को पेंटिंग कम्पोजिशन विषय के संबंध में विस्तार से कानून के संबंध में जानकारी दी गई एवं विधिक सहायता के संबंध में बताया गया । नेहरू महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा भी उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं को विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमें जो विधिक अधिकार मिले है, उनका बेवजह किसी को परेशान करने में दुरूपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ आशा सिसौदिया द्वारा किया गया । कार्यक्रम में मंच पर प्रोफेसर सीनियर श्री सुशील कटारिया भी उपस्थित रहे । पैरालीगल वालेटियर्स श्री शेरसिंह भिलाला एवं श्री भारतसिंह सौध्या भी उपस्थित रहे ।
ज्ञात रहे कि म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार जिले मे आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर आयोजित किए जा रहे है।
संलग्न :- फोटो क्रमांक-06
