अदनान खान सांची रायसेन। नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगने लगी हैं। और तेज गति से दौड़ने वालें वाहनों से दुर्घटनाओं की आशंकाएं बड़ रही हैं। परन्तु पुलिस की नजर इस और नहीं पहुंच पा रही है। जानकारी के अनुसार सांची नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर विदिशा की और शाम होते ही वाहनों का जमावड़ा दिखाई दे जाता है। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलना मुश्किल हो जाता है। इसका मुख्य कारण शराब दुकान सहित अन्य व्यवसायिक संस्थान राष्ट्रीय मार्ग से लगे हुए हैं। भीड़ की वजह से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित तब हो जाता है। वाहन चालक भी अपने वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जगह न होने से मार्ग पर ही खड़े कर चल देते हैं जिस वजह से मार्ग पर रोड क्रॉस करने में तेज गति से आने जाने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं। और लोग तेज गति से चलने वाले वाहनों की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। शराब दुकान सहित अन्य दुकानों पर भीड़ भाड़ जैसी स्थिति के चलते इस क्षेत्र में पहले भी अनेक दुर्घटना घट चुकी है। पुलिस भी इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े होने वाले वाहनों पर और न ही वाहन चालकों पर ही कोई ठोस कदम उठा रही है। ताकि दुर्घनाओं को रोका जा सके। और लोगों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन आसानी से गुजर सकें । गौरतलब है कि रायसेन परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रतिदिन भोपाल-विदिशा मार्ग पर वाहन चैकिंग करते हैं। उसके बाद भी इस समस्या की और उनका भी ध्यान नही जाता है। जिसकी वजह से क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

