रायसेन।पूर्व प्रधानमंत्री
स्व.अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसम्बर के एक दिवस पूर्व सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। कलेक्टर अरविन्द दुबे द्वारा जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। सुशासन दिवस पर सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदण्डों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहने, शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने एवं नागरिक के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलाई जाएगी।
