आगर-मालवा, 21 दिसम्बर/म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड बडौद जिला आगर मालवा की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति उमरपुर की समीक्षा बैठक जिला समन्वयक श्री प्रेमसिंह चौहान की उपस्थिति में की गई।
जिला समन्वयक द्वारा बैठक में बताया कि म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा वृहद स्तर पर कार्य योजना तैयार कर नवीन कार्यो की शुरूआत की जा रही है जिसमे सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, कोरोना वालेंटियर्स एवं प्रस्फुटन समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेंगी। वर्तमान में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत बोरी बंधान जन अभियान परिषद द्वारा किया जा रहा है जिसमें हमें अपने ग्राम व क्षेत्रों में बहने वाले नदियों एवं नालों पर बोरी बंधान कर जल संरक्षण करना है। साथ ही वायुदूत एप के माध्यम से अंकुर योजना के अंतर्गत पौधा रोपण करना है जिन लोगों ने प्रथम पौधा वायुदूत एप पर डाला है वे एक माह बाद दूसरा फोटो डाले व जिन पौधों को छः माह हो गया वे तीसरा फोटो डाले। साथ ही सभी अपने अपने क्षेत्र में वैक्सीनेशन महाअभियान में सेकंड डोज शत-प्रतिशत करवाएं । बैठक में विकास खंड समन्वयक मदनलाल मालवीय समिति अध्यक्ष दुर्गाशंकर शर्मा, समिति के सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
