Type Here to Get Search Results !

कैरियर काउंसलिंग मार्गदर्शन सप्ताह के अंतर्गत छात्र छात्राओं को दी कैरियर के बारे मे जानकारी

आगर-मालवा, 21 दिसम्बर/ एंकर शाला शासकीय  हाईस्कूल पालखेड़ी आगर में कैरियर काउंसलिंग मार्गदर्शन सप्ताह के अंतर्गत प्रथम दिवस छात्र- छात्राओं को केरियर के बारे में जानकारी दी गई और शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कैरियर बनाने हेतु श्री राजेश मालवीय और जयपालसिंह सिसोदिया के द्वारा विस्तृत प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं मार्गदर्शन दिया गया। 
सप्ताह के दूसरे दिवस मंगलवार को एंकर शाला हाई स्कूल पालखेड़ी में किसान कल्याण कृषि विकास अधिकारी कार्यालय आगर में पदस्थ तकनीकी सहायक प्रबंधक वेदप्रकाश सेन के द्वारा छात्र- छात्राओं बच्चों को कृषि विषय संबंधित जानकारी प्रदान की गई और जैविक खेती के बारे में बताया गया। संस्था प्राचार्य श्री मंगलेश सोनी ने आभार माना। कार्यक्रम में पारस मंडलोई, संदीप परिहार, लक्ष्मी सोनगरा, मंजू लाता शर्मा, जयपालसिंह सभी स्टॉफ उपस्थित थे ।



 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.