जीरापुर(सं.):-आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में 25 दिसंबर को जिले से लगभग 3000 अध्यापक शिक्षकों को भोपाल पहुंचने की तैयारी की गई है,जिला अध्यक्ष कमलसिंह पंवार ने बताया है कि पेंशन बहाली को लेकर स्कूलों का दौरा कर अध्यापकों को 25 दिसंबर को भोपाल चलने के लिए आग्रह किया जा रहा है,
भोपाल में एनसीसी ग्राउंड पिपलानी रोड में अध्यापकों का महासम्मेलन मनोकामना यात्रा का समापन अवसर पर अध्यापक पुरानी पेंशन बहाली हेतु एकत्रित होंगे, इसी अवसर पर प्रांत,संभाग,जिले सहित ब्लाक कार्यकारिणी शामिल होवेगी।
फोटो:-संलग्न
