खबरों में हमारा शहर माचलपुर
माचलपुर वरिष्ठ भाजपा नेता कमल पुष्प अभियान के मंडल प्रभारी विजय गुप्ता द्वारा बताया गया कि भाजपा मंडल माचलपुर द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा कांग्रेस के वकील विवेक तंखा द्वारा कोर्ट को गलत तथ्य देकर चुनाव को स्थगित कराने की साजिश की गई जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेसका और कमलनाथ का पुतला दहन किया है
उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा दिए गए गलत तथ्यों के आधार पर चुनाव स्थगित होने की स्थिति बनी पिछड़ा वर्ग के लोग लोगों को उनके हक से दूर रखने की साजिश की गई जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं में रोष व्याप्त है इसको लेकर पुतला दहन किया गया है उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग को अपना हक दिलाने के लिए कृत संकल्पित है इसलिए वह वापस कोर्ट में जाकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पिछड़ा वर्ग को अपना हक दिलाने की पूर्ण कोशिश करेगी।
