सारंगपुर।।नगर के मुख्य बस स्टैंड परिसर पर मालवीय समाज के आयोजन करता जगदीश मालवीय एवं समस्त मालवीय समाज के द्वारा कबीर भजन संध्या एवं आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें महंत श्री केवल दास जी के अलावा क्षेत्र के भजन कलाकार मांगीलाल जी , स्थानीय भजन कलाकार विजय सिंह मालवीय और उनके विशेष सहयोगी राम बाबू मालवीय,दिनेश अध्यापक संडावता ,रामबाबू सोलंकी खजूरी गोकुल, द्वारा सुमधुर कबीर भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई जिसमें श्रोताओं ने जमकर लुत्फ उठाया और ठिठुरन भरी रात में अंत तक भजन संध्या कार्यक्रम में डटे रहे कार्यक्रम का संचालन मालवीय समाज राजगढ़ के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ द्वारा किया गया भजन संध्या कार्यक्रम रात्रि 9:30 बजे से शुरू हुआ जो देर रात्रि और कल सुबह 5:00 बजे तक चला जिसने बड़ी संख्या में कबीर भजनों के श्रोता गणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।
