Type Here to Get Search Results !

मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया


आगर-मालवा, 17 दिसम्बर/शासकीय नेहरु स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) एवं चुनावी साक्षरता क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज 17 दिसम्बर को विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता रैली निकाल कर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। 
 रैली को कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रेखा गुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली में जाति पर न धर्म पर, बटन दबेगा कर्म पर वोट हमारा है अनमोल, कभी न लेंगे इसका मोल आदि नारे लगाए गए। रैली महाविद्यालय प्रांगण से मुख्य मार्ग सारंगपुर रोड़ होते हुए पुराने कलेक्टर कार्यालय स्थित विधि महाविद्यालय तक निकाली गई। विधि महाविद्यालय की स्वीप एम्बेसेडर श्रुति भटनागर व टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान का महत्व बताया। इस अवसर पर स्वीप प्रभारी डॉ.अरविन्द कुमार शर्मा, एनएसएस  प्रभारी डॉ. संतोष एस्के, डॉ. दर्शनी देव, डॉ आशा सिसौदिया, डॉ राकेश परमार, डॉ प्रदीप शर्मा, डॉ स्मिता देराश्री, डॉ. शिल्पा नाथ, डॉ. एल. एन. शर्मा, डॉ. नीलम सिंह, डॉ विक्रम मालवीय, राजशेखर कलोसिया एवं बड़ी तादात में विद्यार्थियों के साथ नेहरु कॉलेज के समस्त प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.