आगर-मालवा, 17 दिसम्बर/ वन विभाग की टीम द्वारा आगर से लगभग 05 किलोमीटर दूर पुराफार्म के पास से वन्यप्राणी 02 तीतर को पिंजरे में रखकर अवैध परिवहन कर ले जा रहे वाहन क्रमांक एमपी 09 सीएम 8304 को जप्त किया गया। उक्त वाहन को वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर आगर में सुरक्षित रखा गया है। जप्ती के दौरान
वाहन चालक मौके से फरार है। उक्त वाहन की सूचना कोतवाली आगर पर दी गई।
इस कार्य में वन क्षेत्रपाल हेमराज वट, वन रक्षक राकेश कुंभकार, बिपिन शर्मा, वनपाल अशोक देवड़ा, अर्जुन चौहान, छगन परमार एवं सुंदर यादव की भूमिका रही।
