Type Here to Get Search Results !

प्रभारी मंत्री डॉ भदौरिया आठ जनवरी को जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में होंगे शामिल कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की गई तैयारियों का करेंगे अवलोकन



रायसेन, 06 जनवरी 2022
सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया 08 जनवरी को जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में शामिल होंगे। साथ ही कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का अवलोकन करेंगे। प्रभारी मंत्री 08 जनवरी को प्रातः 10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे रायसेन सर्किट हाउस पहुचेंगे। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में शामिल होंगे। वे दोपहर 01 बजे कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का अवलोकन करेंगे। प्रभारी मंत्री डॉ भदौरिया दोपहर 02 बजे रायसेन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।  
पीआरओ/स0क्र0 48/01-2022


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.