Type Here to Get Search Results !

गेहूॅ उपार्जन हेतु एमपी ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र तथा साइबर कैफे पर भी किसान पंजीयन की सुविधा


रायसेन, 27 जनवरी 2022
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा रबी उपार्जन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूॅ उपार्जन के लिए किसान पंजीयन व्यवस्था सहज और सुगम रूप से उपलब्ध कराने हेतु एमपी ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र और साइबर कैफे पर भी किसान पंजीयन सुविधा उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
जिले के संबंधित एमपी ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र और साइबर कैफे के संचालक ई-उपार्जन पोर्टल पर रबी विपणन वर्ष 2022-23 में अन्य माध्यमों से पंजीयन विकल्प पर क्लिक करके जिला एवं तहसील का चयन कर निर्धारित प्रारूप में 03 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति कार्यालय द्वारा परीक्षण किया जाकर पंजीयन केन्द्र के रूप में स्वीकृत दी जाएगी। पंजीयन के संबंध में ई-उपार्जन पोर्टल पर रबी विपणन वर्ष 2022-23 में अन्य माध्यमों से पंजीयन विकल्प पर आवश्यक निर्देश एवं दस्तोवजों का विवरण दिया गया है। इच्छुक आवेदक खाद नागरिक आपूर्ति कार्यालय से भी जानाकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.