रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूॅ उपार्जन हेतु जारी नीति के अंतर्गत उपार्जन के दौरान आने वाली कठिनाईयों के निराकरण हेतु कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उपार्जन समिति गठित की गई है। समिति में जिला आपूर्ति अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। साथ ही एलडीएम, उप संचालक कृषि, उपायुक्त सहकारिता, जिला सूचना अधिकारी एनआईसी, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायसेन, जिला विपणन अधिकारी मार्कफेड, जिला प्रबंधक मप्र वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन, जिला प्रबंधक मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड, अधीक्षक भू-अभिलेख तथा सचिव कृषि उपज मण्डी रायसेन को सदस्य बनाया गया है। यह समिति रबी उपार्जन वर्ष 2022-23 में जिला स्तर पर रबी उपार्जन संबंधी समस्त विवादों का अंतिम निराकरण करेगी तथा उपार्जित स्कंध की गुणवत्ता की निगरानी भी करेगी।
