स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 26 जनवरी 2022 की संध्या में रायसेन वन परिसर में आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम का कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे द्वारा शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत हे राम.. हे राम.. जग में साचो तेरो नाम...., इतनी शक्ति हमें देना दाता.. मन का विश्वास कमजोर हो ना......, देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत ऐ मेरे वतन के लोगों जरा ऑख में भर लो पानी...., ऐ मेरी जमीं अफसोस नहीं जो तेरे लिए सौ दर्द सहे....., दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल.. साबरमति के संत तूने कर दिया कमाल सहित अन्य गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अनिल डामोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीणा, जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
पीआरओ/स0क्र0 203/01-2022
