गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि अब 31 मई
चना मसूर का भी उपार्जन कार्य 31 मई तक
विदिशा - राज्य शासन द्वारा जारी आदेशानुसार अब जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं चना और मसूर का उपार्जन कार्य 31 मई तक क्रियान्वित किया जाएगा। गेहूं उपार्जन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी श्रीमती रश्मि साहू ने बताया कि जिले में गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि अब 31 मई 2022 तक की गई है । जिन किसानों द्वारा अभी तक अपना गेहूं समर्थन मूल्य पर विक्रय नहीं किया है वे गेहूं विक्रय करने हेतु स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं।
इसी प्रकार जिले में चना एवं मसूर उपार्जन के लिए नियुक्त नोडल एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उपसंचालक श्री पी के चौकसे ने बताया कि चना उपार्जन कार्य 71 केंद्रों पर संचालित हो रहा है शासन के निर्देशानुसार अब 31 मई तक कृषक बंधु नजदीकी उपार्जन केंद्र पर पंजीयन उपरांत अपनी चना मसूर की फसल का विक्रय कर सकेंगे ।
गौरतलब है कि गेहूं उपार्जन की पूर्व में अंतिम तिथि 16 मई 2022 तक निर्धारित की गई थी। जिसे बढ़या गया है अब 31 मई तक जिले के 205 उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य किया जाएगा।

