अजयगढ़ :-अजयगढ के थाना धरमपुर अन्तर्गत ग्राम धरमपुर के पास एक टेम्पो ओर मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवप्रसाद यादव पिता पहलवान यादव उम्र 22 वर्ष अपने साथी के साथ अपने घर मझगाँव आ रहे थे तभी ग्राम धरमपुर के पास आ रहे एक टेम्पो से मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हुई जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए।टक्कर मारते ही टेम्पो चालक वहाँ से फरार हो गया।ग्रामीणों की सहायता से दोनों व्यक्ति अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये गए जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति गंभीर होंने पर उसे जिला अस्पताल के लिये रेफेर किया गया।
अजयगढ़ से राजेन्द्र पटेल की खास रिपोर्ट

