Type Here to Get Search Results !

आम के बहाने 3 साल की बच्ची से रेप


नई दिल्ली | दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में आम दिलाने के बहाने तीन वर्षीय मासूम से बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। आरोपी बुजुर्ग ने किसी को बताने पर बच्ची को उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी और घर भेज दिया।पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बच्ची का परिवार तुगलकाबाद गांव में किराए पर रह रहा है। परिवार मूलत: बिहार का रहने वाला है। बच्ची के पिता इलेक्ट्रीशियन हैं। पुलिस शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि 19 जून की शाम को आरोपी दुर्वासा घर से बच्ची को आम दिलाने के लिए ले गया था। देर रात तक जब बच्ची वापस नहीं आई तो मां दुर्वासा के घर गई। आरोपी दुर्वासा ने बच्ची की मां के आवाज मारने पर बच्ची को घर के गेट से बाहर भेज दिया। मां बच्ची को लेकर घर आई। खाना खाने के बाद बच्ची सोने के लिए चली गई। देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद बच्ची की मां ने उसे दवाई दी। बच्ची ने बताया कि उसके साथ दादा ने गंदी हरकत की है। जिससे उसके पेट में दर्द हो रहा है। महिला ने पति को बताया और पुलिस को सूचना दी। गोविंदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। जहां बच्ची का मेडिकल कराया। बच्ची के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.