Type Here to Get Search Results !

बढ़ता कर्ज छत्तीसगढ़ में बनेगा बड़ा मुद्दा


रायपुर । प्रदेश में विपक्ष अब कर्ज के मुद्दे को लेकर सत्तापक्ष को घेरने की तैयारी में है। दरअसल, प्रदेश सरकार पर कर्ज का भार 84 हजार करोड़ से अधिक हो गया है। यह राज्य के कुल बजट का करीब 87 प्रतिशत है। तीन वर्ष पहले जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी, तब राज्य का कुल कर्जभार 41 हजार करोड़ था। वर्तमान में कर्ज के बदले में सरकार को हर माह करीब 400 करोड़ रुपये ब्याज देना पड़ रहा है। भाजपा अब इसे लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रही है।बता दें कि कर्ज को लेकर विवाद की शुरुआत दो दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के केंद्र सरकार के खिलाफ दिए उस बयान से हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश दिवालियापन की ओर बढ़ रहा है। इसके उत्तर में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने राज्य सरकार के कर्ज के आंकड़े जारी किए हैं। साथ ही कहा है कि केंद्र सरकार को बदनाम करने के लिए कृपया देश को बदनाम मत कीजिए।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.