: अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी
श्मशान घाट के पास पेड़ पर लगाई फांसी
अजयगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम भवानीपुर का मामला
गांव में छाया मातम
पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम भवानीपुर में :- आज एक 40 वर्षीय युवक के द्वारा फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है, घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार चतुरा यादव पिता राम सनेही यादव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भवानीपुर थाना अजयगढ़ ने आज 2 जून 2022 को सुबह गांव के पास श्मशान घाट में सेझ के पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था पर किसी को यह अहसास नहीं था कि इस प्रकार का घाटम कदम उठा लेगा जैसे ही लोगों के द्वारा युवक के पेड़ में लटके होने की सूचना मिली परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, और मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है,
अजयगढ़ से राजेन्द्र सिंह पटेल की खास रिपोर्ट संपर्क करें 8269588464



.jpeg)
