Type Here to Get Search Results !

गुना के थाना म्याना क्षेत्र में देर रात 02:45 बजे प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को, डायल- 112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

 *महिला सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध डायल -112 सेवा*

गुना के थाना म्याना क्षेत्र में देर रात 02:45 बजे प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को, डायल- 112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल




गुना के थाना म्याना क्षेत्र में ग्राम लहार कोटा में एक महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा हो रही है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 25-03-2026 को रात्रि 02:45 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल म्याना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 


डायल-112 स्टाफ आरक्षक अमनप्रीत चीमा एवं पायलेट विवेक रघुवंशी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि देर रात एक महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा हो रही थी, चिकित्सा वाहन व्यस्त होने एवं अस्पताल पहुँचने का अन्य कोई साधन उपलब्ध नहीं होने पर,डायल-112 जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला को परिजन के साथ एफआरव्ही वाहन से लेकर रवाना हुए रास्ते में डुंगासरा चौराहे के पास असहनीय दर्द होने पर परिजन ने प्रसव कराया, प्रसव उपरांत महिला एवं नवजात बच्ची को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्याना में भर्ती कराया। जहाँ महिला एवं बच्ची का उपचार किया जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.