Type Here to Get Search Results !

गुना के थाना राघौगढ़ में अज्ञातकारणों से अवसादग्रस्त 32 वर्षीय युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

 गुना के थाना राघौगढ़ में अज्ञातकारणों से अवसादग्रस्त 32 वर्षीय युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल




गुना के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में नवलखा वार्ड नंबर 12 में एक 32 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 25-03-2026 को सुबह 10:19 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना राघौगढ़ क्षेत्र में तैनात डायल- 112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। 


डायल-112 स्टाफ आरक्षक देवेंद्र धाकरे एवं पायलेट पंचम सिंह ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणों से आत्महत्या के उद्देश्य से 32 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। डायल 112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा में भर्ती करवाया। जहाँ पीड़ित युवक का उपचार किया जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.