*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का वारंटी धरपकड़ अभियान लगातार जारी*
मधुसूदनगढ थाना पुलिस ने चैक वाउंस के प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में लगातार सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दकी के पर्यवेक्षण में मधुसूदनगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव और उनकी टीम द्वारा चेक बाउंस के प्रकरण में लंबे समय से फरार एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है ।
उल्लेखनीय है कि माननीय न्यायालय राघौगढ में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 731/17 धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत आरोपी प्रदीप पुत्र हरिनारायण गुप्ता निवासी मधुसूदनगढ, न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय राघौगढ द्वारा उक्त प्रकरण में स्थाई वारंट जारी किया गया था ।
मधुसूदनगढ थाना पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी । इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर विगत विगत दिनांक 23 मार्च 2026 को मधुसूदनगढ थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरार स्थाई वारंटी प्रदीप पुत्र हरिनारायण गुप्ता उम्र 48 साल निवासी मधुसूदनगढ, जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया ।
मधुसूदनगढ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, सउनि अजय सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक संदीप कुमार एवं आरक्षक अजय रघुवंशी का सराहनीय योगदान रहा है ।
