*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में अवैध शराब माफियाओं पर गुना पुलिस का सतत प्रहार*
राघौगढ़ थाना पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही
*56 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित शराब तस्कर गिरफ्तार*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील एवं सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब माफियाओं एवं तस्करों के विरूद्ध निरंतर कठोर और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में राघौगढ इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सिंह रसना राजावत तथा उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 56 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 25 मार्च 2026 को राघौगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि धीरपुर के जंगल में एक व्यक्ति प्लास्टिक की एक बड़ी केन में अवैध कच्ची शराब लेकर उसे बेचने के लिए बैठा हुआ है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए राघौगढ़ थाने से पुलिस की एक टीम तत्काल धीरपुर के जंगल में पहुंची, जहां पर मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति प्लास्टिक की एक केन लेकर बैठा दिखा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया । पूछताछ करने पर जिसने अपना नाम नरेन्द्र पुत्र नन्नूलाल मेर उम्र 32 वर्ष निवासी मेर मोहल्ला राघौगढ जिला गुना का होना बताया । जिसके पास मिली केन को चेक करने पर उसमें हाथ भट्टी से बनी कुल 56 लीटर अवैध कच्ची शराब पाई गई । आरोपी का यह कृत्य आबकारी एक्ट की परिधि में आने से बरामद कच्ची शराब कीमती 5,600/- रूपये को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जिसके विरूद्ध राघौगढ थाने में अप.क्र. 56/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है
अवैध शराब के विरूद्ध राघौगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रसना राजावत, उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक चालक हृदेश कुमार, आरक्षक आरक्षक बलभद्र सिंह चौहान, आरक्षक देवेन्द्र नरूका, आरक्षक धर्मेन्द्र रावत, आरक्षक मनोज सिकरवार एवं आरक्षक अजय सिकरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
