Type Here to Get Search Results !

नाबालिग से सामुहिक दुष्‍कर्म के मामले में मधुसूदनगढ थाना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, फरार अंतिम इनामी आरोपी गिरफ्तार

 *गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*


नाबालिग से सामुहिक दुष्‍कर्म के मामले में मधुसूदनगढ थाना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, फरार अंतिम इनामी आरोपी गिरफ्तार



*गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी पर घोषित था, 10 हजार रूपये का इनाम*


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्‍न प्रकरणों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागर्दशन एवं डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दकी के पर्यवेक्षण में मधुसूदनगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत एक नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में करीबन 03 साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।


               उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 19 जनवरी 2023 को एक नाबालिग किशोरी द्वारा आरोपी सोनू भील, अर्जुन भील निवासी ग्राम झिरिन्या के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म करने की मधुसूदनगढ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से आरोपी अर्जुन भील, सोनू भील निवासी ग्राम झिरिन्या के विरूद्ध मधुसूदनगढ थाने में अप.क्र. 15/23 धारा 376, 376(डी), 376(2)(एन) भादवि, 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । पुलिस द्वारा प्रकरण में एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है । पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार शेष अंतिम आरोपी अर्जुन भील की निरंतर तलाश की जा रही थी, परंतु आरोपी पुलिस के हाथ नही लग पा रहा था । गुना पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी के लगातार फरार पाये जाने पर गिरफ्तारी सुनिश्चत किए जाने हेतु जिसकी गिरफ्तारी पर 10,000/-रूपये का इनाम भी उदघोषित किया गया ।


               मधुसूदनगढ थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार शेष व अंतिम आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी रखते हुए जिसकी तलाश हेतु अपना मुखबिर जाल बिछाकर सभी संभावित जगहों पर सघन दविश दीं गईं, जिसके तहत तक आज दिनांक 25 मार्च 2026 को आरोपी के संबंध में मुखबिर सूचना पर मधुसूदनगढ थाना पुलिस द्वारा त्‍वरित व प्रभावी कार्यवाही कर प्रकरण में करीबन 03 साल से फरार चल रहे अंतिम आरोपी अर्जुन पुत्र प्रेम सिंह भील उम्र 35 साल निवासी ग्राम झिरिन्या, थाना मधुसूदनगढ, जिला गुना को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया  है ।


               मधुसूदनगढ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, उपनिरीक्षक महेश सिकरवार, प्रधान आरक्षक महेन्द्र पाल, आरक्षक अजय कंषाना, आरक्षक शैलेन्द्र गुर्जर, आरक्षक देव सिकरवार, आरक्षक पुष्पेन्द्र जाट, महिला आरक्षक हेमा चंदेल एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.