Type Here to Get Search Results !

आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जिले में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के मार्गदर्शन में समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में व्यापक पैदल मार्च आयोजित

 आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जिले में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के मार्गदर्शन में समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में व्यापक पैदल मार्च आयोजित



             आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए अवसर पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाए रखने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से आज दिनांक 25 मार्च 2026 की शाम पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन एवं नेतृत्व में जिले के समस्त थाना/चौकियों क्षेत्रों में अधीनस्थ पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ  कस्बों के मुख्य मार्गों पर भव्य पैदल मार्च (फ्लेग मार्च) निकाला गया ।

                जिले में निकाले गए पैदल (फ्लैग) मार्च का प्रमुख उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना, असामाजिक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी देना तथा त्यौहारों के दौरान शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना है। त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है । साथ ही जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखने, सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर नजर बनाए रखने, संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के निर्देश दिए गए हैं ।




               पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएं । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति सुरक्षित एवं निश्चिंत माहौल में त्यौहार मना सके, यह सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से गुना पुलिस पूरी मुस्तैदी और सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है

               इस अवसर पर एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे, चाचौडा श्री मनोज कुमार झा, विजयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रितुराज सिंह कुशवाह, कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी, बमोरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, राघौगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रसना राजावत, आरोन थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज कुशवाह, चाचौडा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह गौर, बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह आदि सहित उनके थाना/चौकियों का बल उपस्थित रहा ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.