Type Here to Get Search Results !

अस्पताल परिसर में तंबाकू सेवन बर्दाश्त नहीं: 7 व्यक्तियों पर ₹1100 का दंड

 


‎गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय परिसर को तंबाकू-मुक्त बनाए रखने हेतु लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज जिला चिकित्सालय की न्यू बिल्डिंग (CCHB) में निरीक्षण के दौरान कुछ मरीज एवं उनके अटेंडर तंबाकू का सेवन करते पाए गए। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर द्वारा स्वयं 07 व्यक्तियों पर कुल ₹1100 का जुर्माना अधिरोपित कराया गया।

नोडल अधिकारी राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम विनीता सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम द्वारा अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं तंबाकू-मुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी, कार्रवाई एवं जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। साथ ही तंबाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को टीसीसी (Tobacco Cessation Center) से एनआरटी (Nicotine Replacement Therapy) प्राप्त करने की सलाह दी जा रही है। इस कार्रवाई एवं जनजागरूकता अभियान में विनीता सोनी, नमिता खादीकर, इमरती वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, मुरारी लाल, आदिल खान एवं सादिक खान का विशेष योगदान रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.