Type Here to Get Search Results !

जिला स्तरीय पुस्तक मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक 26 मार्च को

 


‎गुना 

गुना जिले में जिला स्तरीय पुस्तक मेले के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल की अध्यक्षता में दिनांक 26 मार्च 2026 को शाम 4:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।

बैठक में जिले के समस्त पुस्तक विक्रेताओं को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विक्रेताओं को एनसीईआरटी (NCERT) एवं अन्य प्रकाशकों की पुस्तकों की सूची, उनकी कीमत सहित जानकारी के साथ उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा। इसके अलावा पुस्तक विक्रेता संघ गुना के अध्यक्ष एवं सचिव तथा अशासकीय विद्यालय संघ जिला गुना के अध्यक्ष एवं सचिव को भी बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

प्रशासन द्वारा यह पहल जिले में पुस्तक मेले के सफल आयोजन एवं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.