Type Here to Get Search Results !

चाचौडा थाना पुलिस ने 16 वर्ष पुराने बलवा एवं मारपीट के प्रकरण में फरार स्थाई गिरफ्तारी वारंटी किया गिरफ्तार

 *गुना पुलिस अधीक्षक के संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का वारंटी धरपकड़ अभियान लगातार जारी*



चाचौडा थाना पुलिस ने 16 वर्ष पुराने बलवा एवं मारपीट के प्रकरण में फरार स्थाई गिरफ्तारी वारंटी किया गिरफ्तार


               गुना पुलिस अधीक्षक श्री हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही   हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौडा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण एवं चाचौडा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह गौर के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह औऱ उनकी टीम द्वारा बलवा एवं मारपीट के 08 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार  करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में आरोपी राजेन्द्र सिंह पुत्र वंशीलाल मीना निवासी ग्राम मालोनी थाना चाचौडा के के विरुद्ध चाचौडा थाने मे बलवा एवं मारपीट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध हुआ था । आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय उच्च न्यायालय ग्वालियर द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 705/10 में आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2018 में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था ।


               उक्त प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी की बीनागंज चौकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश में अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर जिसकी तलाश में सघन दबिशें दी गई जिसके परिणाम स्वरुप आज दिनांक 29 मार्च 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना बीनागंज चौकी पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंटी राजेन्द्र पुत्र वंशीलाल मीना उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मालोनी थाना चाचौडा जिला गुना को गिरफ्तार किया गया । अवकाश होने से वारंटी को माननीय न्यायालय चाचौडा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है ।


                 पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह, सउनि ताराचंद एवं आरक्षक मोनू करारे का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.